इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। शहर में पुलिस विभाग की जमीन पर लंबे समय से प्रस्तावित बैरक निर्माण का काम अब शुरू हो गया है। टीबी अस्पताल कालोनी के पीछे करीब चार एकड़ से अधिक भूमि पर पुलिस विभाग 200 बैरक की इमारत बनाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को दो जेसीबी मशीनों की मदद से जमीन को समतल करने का कार्य शुरू कराया गया। साथ ही जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग को लंबे समय से जवानों के आवास और बैरक की कमी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग ने टीबी अस्पताल कॉलोनी के पीछे स्थित अपनी जमीन पर नई बैरक निर्माण की योजना तैयार की है। योजना के तहत यहां लगभग 200 बैरकों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को रहने की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार सुबह पुलिस विभाग की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.