टीबी अभियान के तहत 110 लोगों का हुआ एक्सरे
श्रावस्ती, मई 13 -- श्रावस्ती। 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत मंगलवार को सीएचसी मल्हीपुर के शिकारी चौड़ा में कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 110 लोगों का एक्स-रे कर अधिकारियों ने टीबी मुक्त समाज का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में ग्राम शिकारी चौड़ा में वृहद टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मोबाइल एक्स-रे यूनिट के माध्यम से 110 ग्रामीणों का डिजिटल एक्स-रे कर टीबी की सक्रिय स्क्रीनिंग की गई। साथ ही लक्षण वाले व्यक्तियों की बलगम जांच भी मौके पर ही की गई। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है लेकिन समय पर पहचान और पूरा इलाज होने पर यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम को बुखार आना, भूख न लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.