गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान 2026 के तहत को नर्सिंग कौशल कॉलेज, गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच व्यापक टीबी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे छात्रावास, आवासीय विद्यालय, कॉलेज, क्रेशर माइंस, वृद्धाश्रम और अनाथालय में विशेष शिविर लगाकर टीबी की सक्रिय खोज की जा रही है। शिविर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के जरिए 152 छात्राओं की ऑन द स्पॉट जांच की गई। वहीं, संभावित लक्षण वाली छात्राओं का बलगम सैंपल लेकर टुनेट जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या व...