आरा, जुलाई 25 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पांच मरीजों को गोद लिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने किया। मौके पर आये पांच मरीजों को फूड बास्केट के साथ - साथ दवाएं दी गयीं। टीबी मरीजों और उनके परिजनों को संतुलित और पौष्टीक आहार लेने और समय - समय पर स्वास्थ्य जांच करने के लिये प्रेरित किया गया। मरीजों को टीबी दवाओं को नियमित सेवन करने की सलाह दी गयी। साथ ही कहा गया कि टीबी के मरीज को हर वक्त जागरूक रहने की जरूरत है। लंबे समय तक चलने वाले उपचार को बीच में न छोड़ने और संबंधित चिकित्सक के सम्पर्क में रहने की बात बतायी गयी। डॉ रवि कुमार ने मरीजों को बताया कि रहने के स्थान को प्रदूषणमुक्त करने और खाने के बर्तन को भी साफ रखने की कड़ी हिदायत दी...