प्रयागराज, मार्च 24 -- विश्व टीबी दिवस स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को सीएमओ सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया और जागरूकता रैली निकाली गयी। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने सीएमओ कार्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक तरीके जांच करने के साथ प्रचार-प्रचार भी किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने टीबी मुक्त हो चुके जिले के 223 ग्राम सभा के प्रधानों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सात ग्राम सभा को स्वर्ण, 50 को रजत और 166 को कांस्य पदक प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत सिंह ने टीबी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिले को टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गयी। इस मौके...