टीबीडीसी वार्ड में मरीजों के बीच बांटे फूड पैकेट
दरभंगा, जुलाई 28 -- संजय लाला,दरभंगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, दरभंगा शाखा की ओर से सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डीएमसीएच के टीबीडीसी वार्ड में टीबी मरीजों के बीच उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार एवं संरक्षक नीरज खेड़िया ने चिन्हित टीबी मरीजों के बीच रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से पौष्टिक आहार का पैकेट बनवाकर बांटा। कार्यक्रम की शुरुआत में पैट्रन रविन्द्र यादव ने मरीजों को पोषक आहार के बारे में जानकारी दी। उसके बाद डॉ. नंद कुमार ने टीबी से लड़ने की जानकारी दी। सचिव आलोक कुमार (मुन्ना सिंह) ने मरीजों को स्वच्छ एवं साफ रहने की सलाह के साथ समय-समय पर सहयोग करने बात कही।राज्य यह भी पढ़ें- Buxar News: राजपुर को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.