दरभंगा, दिसम्बर 1 -- दरभंगा। टीबीडीसी के बगल में स्थित खाली जगह को दिनों कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। अंधेरा होते ही वहां ट्रैक्टर से लाकर कूड़े को डंप कर दिया जाता है। चिंताजनक बात है कि कूड़े को नष्ट करने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया जाता है।रविवार की शाम करीब 5.30 बजे अंधेरा होते ही वहां डंप किए गए कूड़े में आग लगा दी गई। इस वजह से वहां ऊंची- ऊंचों लपटे उठने लगीं। आग बुझने के बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैलने लगा। पूछने पर अगल- बगल के लोगों ने बताया कि कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिए जाने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वायु प्रदूषण बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। बता दें खुले में कूड़ा जलाने से शहर में एक्यूआई में इजाफा हो सकता है। पूर्व में वायु प्रदूषण के मामले को लेकर दरभंगा सुर्खियों में आ चुका है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.