हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम ...