टीपी नगर में 35 बीघा में अवैध प्लॉटिंग
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। एमडीए अफसरों की सख्ती के बीच महानगर में अवैध प्लाटिंग का बड़ा खेल चल रहा है। मझोला के टीपी नगर में 35 बीघा में अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही है। यही नहीं गेट लगाकर हजार से अधिक प्लॉटों को सेल भी कर दिया गया। खास बात यह कि पूरा खेल एमडीए के क्षेत्रीय जेई और सुपरवाइजर की देखरेख में चल रहा है। मामले की शिकायत पर एमडीए उपाध्यक्ष ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि जांच में दोषी एमडीए कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना नक्शा पास कराए और बिना आवश्यक स्वीकृतियों के प्लाटिंग होने से एमडीए को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कृषि योग्य जमीन पर प्लॉट काटे जाने के साथ ही सड़कें भी निकाली जा रही हैं। वर्तमान में अवैध तरीके से कॉलोनी भी विकसित करने की तैयारी जोरशोर के साथ चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.