अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के व्यवस्ततम अमरोहा-जोया रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा के लिए व्यू-कटर लगाने की तैयारी है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ करीब 500 मीटर लंबाई में लगाए जाने वाले व्यू-कटर पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। व्यू कटर लगने के बाद चाइनीज मांझें से गर्दन नहीं कटेगी। आत्महत्या करने के इरादे से आने वाले लोग ओवरब्रिज नहीं कूद सकेंगे। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की कवायद में टीपी नगर ओवरब्रिज के दिन बहुरने वाले हैं। ओवरब्रिज पर हादसों की रोकथाम के लिए सुरक्षा के लिहाज से व्यू कटर लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग डेढ़ करोड़ रुपये से ओवरब्रिज के दोनों तरफ करीब 500 मीटर लंबाई में व्यू कटर लगवाएगा। यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझे का प्रयोग कर पतंग उड़ाते एक और पकड़ा ओवरब्रिज पर व्यू कटर लगने के बाद चाइनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.