रांची, मार्च 12 -- रांची। विशेष संवाददाता नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब-जोनल कमांडर दिवाकर गंझू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने संगठन के नाम पर लेवी के लिए धमकी देने से जुड़े एक मामले में उसे जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त लगाई कि उसके एक पारिवारिक सदस्य को जमानतदार बनना होगा।दिवाकर गंझू को जिस मामले में जमानत मिली है, वह लातेहार जिले से जुड़ा है, जिसमें उस पर संगठन के नाम पर लेवी के लिए धमकी देने का आरोप है। दिवाकर गंझू को पिछले वर्ष बुढ़मू थाना क्षेत्र से रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...