गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष क्रिकेट मैदान में रविवार को टीपीजी क्रिकेट अकादमी और एवरग्रीन क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। मैच में टीपीजी अकादमी ने छह विकेट से जीत हासिल की। एवरग्रीन क्रिकेट अकादमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयुष ने 92 रन की पारी खेली, कप्तान अभिषेक ने 37 और मोहित शर्मा ने 17 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से पार्थ गोस्वामी और शौर्य राघव ने तीन-तीन, विकास ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने 35.1 ओवर में चार विकेट खोकर 212 बना लिए। पार्थ गोस्वामी ने 87 रन और उदय शर्मा ने 54 रन बनाए। पार्थ गोस्वामी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...