गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी अकादमी ने दो विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर दीवान क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 164 रन सभी विकेट गंवा दिए। नैतिक वर्मा ने 22, अव्युक्त ने 21 और सक्षम शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से आरव मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीजी अकादमी ने 37 रन पर ही छह विकेट गिर गए। अयान कौशिक की नाबाद 72 रन की पारी से टीम 34.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए। आरुष त्रिपाठी ने 20 रन का योगदान दिया। दीवान क्रिकेट अकादमी से गेंदबाजी में अव्युक्त ने चार और गौरव ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अयान ...