गाज़ियाबाद, जून 2 -- - सिटी फॉरेस्ट मैदान में 40 ओवर का मैच खेला गयागाजियाबाद, संवाददाता। राज नगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट मैदान में टीपीजी क्रिकेट अकादमी और केएमएल अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीसी अकादमी ने 105 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर टीपीसी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। टीम से अयान कौशिक ने 164 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी टीम से मयूरेश कश्यप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएमएल अकादमी की टीम 23.2 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सर्वेश यादव ने 71 और उत्कर्ष ने 12 का योगदान दिया। टीपीजी अकादमी से मोहम्मद फैज ने तीन, अयान और शरीफ में दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने के लिए अयान कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन...