पटना, जुलाई 22 -- टीपीएस कॉलेज पटना में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए बुधवार को इंडक्शन मीट हुआ। प्रथम सत्र विज्ञान संकाय व द्वितीय सत्र कला और मानविकी संकाय के लिए रहा। अध्यक्षता आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. (डॉ.) रूपम ने की। उन्होंने कहा कि इंडक्शन मीट कॉलेज जीवन की सशक्त शुरुआत है। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. परमेन्द्र रंजन सिंह (प्राचार्य, गंगा कॉलेज, छपरा) ने व्यक्तित्व निर्माण व ज्ञानार्जन पर बल दिया। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. श्यामल किशोर (प्राचार्य, रामेश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर) ने उच्च शिक्षा व सामाजिक दायित्वों के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. सानंदा सिन्हा एवं डॉ. तरन्नुम नसीम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंस कुमार सिंह व डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष एवं छात्र प्र...