टीपीएस कॉलेज : 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पाठ्यक्रम शुरू
पटना, जुलाई 20 -- टीपीएस कॉलेज के इतिहास विभाग और आईक्यूएसी के तत्वावधान में 40 घंटे के 'भारतीय ज्ञान परंपरा' प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को कौटिल्य सभागार में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को रेखांकित किया। पाठ्यक्रम समन्वयक और इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार ने रूपरेखा प्रस्तुत की व संचालन किया। कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विवि के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेज प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रूपम, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विजय सिन्हा, हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण चौधरी व डॉ. विनय भूषण ने भारतीय ज्ञान की समकालीन प्रासंगिकता पर विचार रखे। 20 से 27 जुलाई तक चलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.