सोनभद्र, मई 16 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित बिल्ली चढ़ाई के समीप शनिवार की सुबह टीपर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह राबर्ट्सगंज से ओबरा स्थित अपने घर बाइक से लौट रहा था। ओबरा थाना क्षेत्र के 8 प्रथम 1, आकाशवाणी कालोनी निवासी 24 वर्षीय अंकित कुमार चौरसिया पुत्र नंदलाल चौरसिया किसी कंपनी में एमआर का काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपने बाइक से राबर्ट्सगंज से ओबरा अपने घर आ रहा था। इसी बीच सुबह लगभग साढ़े 8 बजे के करीब वह बिल्ली चढ़ाई के समीप पहुंचे थे, कि सामने से आ रही तेज रफ्तार टीपर ने जोरदार धक्का मार दिया। इसके पश्चात टीपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अंकित को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर ...