सोनभद्र, मार्च 10 -- ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली खनन क्षेत्र के कुसहवा टोला के समीप मंगलवार की सुबह टीपर के धक्के से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ओबरा सी परियोजना से ड्यूटी कर अपने घर चोपन जा रहा था। घायल 25 वर्षीय गुंजन सिंह पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह तथा 17 वर्षीय सचिन पुत्र इंद्रेश कुमार दोनों निवासी हाईिडल कॉलोनी चोपन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद टीपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीपर चालक की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.