टीपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
गढ़वा, मार्च 18 -- भवनाथपुर। थानांतर्गत बगही छमईलवा के पास बालू लदे एक तेज रफ्तार टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विढमगंज के गंगटी निवासी नितेश कुमार और लव कुमार का नाम शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर तैनात चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के पश्चात स्थिति गंभीर देखते हुए नितेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं लव कुमार को स्थानीय अस्पताल में ही इलाज किया गया। घटना की सूचना पर थाना के एसआई निरंजन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर बालू लदे टीपर और बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आए हैं। बताया गया कि नितेश और लव पर सवार होकर मकरी अपनी फुआ के घर से वापस अपने गांव गंगटी लौट रहे थे। उसी दौरान बगही के छमईलवा वाले रास्ते में तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.