सोनभद्र, मई 4 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई के समीप सोमवार की सुबह टीपर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक से किसी कार्य से खनन क्षेत्र की तरफ जा रहा था। मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के मूल निवासी निवासी 26 वर्षीय करन यादव पुत्र राज कुमार यादव सिंहा एंटरप्राइज कंपनी के ठेकेदार के साथ रेलवे में कार्य करता था। वह ओबरा रेलवे कालोनी में रहता था। सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे वह अपनी बाइक से किसी काम से खनन क्षेत्र की तरफ जा रहा था। इसी बीच बिल्ली चढ़ाई पास सामने से तेज रफ्तार आ रही टीपर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टीपर चार वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे ऑटो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चोपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.