फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में बारात की बस के बाहर सिर निकालने पर अलीगढ़ के किशोर की टीन शेड की चपेट में आने से गर्दन कटने से मौत हो गई थी। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया। जनपद अलीगढ़ के थाना अकबराबाद क्षेत्र के मोहल्ला पठान निवासी हाफिज कासिम की बारात बुधवार को फिरोजाबाद आई थी। उसकी आकाशवाणी रोड स्थित मुवीन पैलेस में राशिद हुसैन की बेटी के साथ शादी थी। बारात में पड़ोसी 15 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र राहत खान भी आया था। वह कक्षा 7 का छात्र था। शादी रामगढ़ क्षेत्र में होनी थी। बारात आने के बाद बस बैक करते समय बस के बाहर झांकने पर उसकी एक मुर्गे की दुकान के टिन शेड से गर्दन कटने से मौत हो गई। उसका एक भाई तथा तीन बहनें हैं। पता चलते ही देर रात उसके परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.