गोरखपुर, अप्रैल 13 -- उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के आसानंदपुर गांव में रविवार को टिन शेड लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत का बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार आसानंदपुर गांव निवासी दुर्गेश (28) के घर पर टिन शेड लगाया जा रहा था। इसी दौरान पुराने मकान की छत का बारजा दबाव के कारण अचानक टूटकर गिर गया। उस समय नीचे खड़े होकर काम कर रहा 16 वर्षीय आशीष पुत्र सुरेश और दुर्गेश मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल आशीष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी ह...