टीन शेड टूटने से तीसरी मंजिल से गिरकर फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
लखनऊ, जुलाई 6 -- बंथरा में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में टीन शेड से तीसरी मंजिल से गिरकर युवक सचिन कुमार (36) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्नाव के पटरी भगवंत नगर बिहार निवासी सचिन कुमार (36) बंथरा स्थित वास्तु इंडिया लिमिटेड मुर्गी दाना फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहीं पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। रविवार रात 11 बजे छत पर वह सोने जा रहा था। उसने फैक्ट्री में पड़ी टीन शेड पर पैर रखकर ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह टूट गई, जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: घर में लटका मिला युवक का शव सूचना पर पहुंचे कर्मचारी पहले उसे प्रसाद हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख भर्ती नहीं किया। कर्मचारी उसे जख्मी हालत में वहां से मेदांता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.