हमीरपुर, मई 26 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के बीच से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे की पटरी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन चली प्रशासनिक कार्रवाई गरीबों को उजाड़ने के बाद बंद हो गई। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी भवन को नहीं छुआ गया है। इससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश है। दो दिन पूर्व एनएचएआई ने प्रशासन एवं नगर पंचायत की टीम के साथ कस्बे के बीच से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में महज टीन टप्पर वाले दुकानदारों को निशाना बनाकर कार्यवाही की गई। जबकि हाईवे किनारे तक बनी आलीशान भवनों को नहीं छुआ गया। एनएचएआई के दुर्घटना अधिकारी सौरभ यादव ने कहा कि उन्हें अभी टीन-टप्पर हटाने के निर्देश मिले है। स्थाई भवनों को हटाने के पूर्व नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई संभव हो सकेगी। प्रशासन की इस क...