टीनशेड में आए करंट से युवक झुलसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- नवाबगंज। नगर के बाईपास मार्ग पर एक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। युवक अपनी बीमार भांजी को दवा दिलाने आया था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के बाईपास मार्ग निवासी पवन कुमार रविवार शाम को भांजी रागिनी को दवा दिलाने के लिए एक निजी चिकित्सालय पहुंचे थे। रागिनी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं । प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, चिकित्सालय के बाहर एक टीन शेड पड़ा था। पवन कुमार ने जैसे ही शेड के एक लोहे के पाइप को छुआ, वह उसमें उतर रहे तेज करंट की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- विद्युत करंट की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा करंट का झटका इतना जोरदार था कि पवन दूर जा गिरे और अचेत हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.