गोरखपुर, जून 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया चौकी क्षेत्र के जिंदापुर गांव में भूसा रखने के लिए टीनशेड निर्माण को लेकर चल रहा पुराना विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता संध्या देवी ने आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन पर टीनशेड बनवा रही थीं, तभी पट्टीदार पक्ष के लोग लाठी-डंडा,धारदार हथियार और पिस्टल लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके सिर में चोट आई और वह लहूलुहान हो गईं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने उनके बेटों को भी पिस्टल लेकर दौड़ाया तथा जान से मारने की कोशिश की। मारपीट के दौरान जेवर और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच...