गंगापार, फरवरी 26 -- क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चोरों ने राजकरन कुशवाहा के मकान का टीनशेड तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो बोरी गेहूं, एक किलो दाल, 15 किलो चावल, पांच हजार रुपये नकद तथा दो मुर्गे चुरा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह लगभग छह बजे हुई, जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। राजकरन ने गांव के ही संजय उर्फ बेलई पुत्र कल्लू कुशवाहा व पिंटू पटेल पुत्र अर्जुन पर संदेह जताया है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.