टीनशेड के मकान में लगी गाय और बछड़े की
मिर्जापुर, मई 22 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में गुरुवार की दोपहर टिनशेड के मकान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं आग से गाय और बछड़े की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। नौगवां गांव निवासी मथुरा पाल किसान हैं। वें अपने रिहायशी घर से सौ मीटर दूर टीनशेड का मकान बनाकर भूसा और गृहस्थी का सामान रखे थे। टिनशेड के बाहरी हिस्से में गाय और बछड़ा बंधे थे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण डिब्बा और बाल्टी में पानी लेकर पहुंचे और आग बुझाने लगे। ग्रामीणों ने टीनशेड के नीचे बंधी गाय को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन आग की लपटों से बछड़ा घिर गया और झुलसने से उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.