टीडी टीकाकरण अभियान 20 से 30 अप्रैल तक, प्रशासन ने कसी कमर
एटा, अप्रैल 17 -- तहसील क्षेत्र में 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीडी (टिटनेस-डिफ्थीरिया) टीकाकरण अभियान 20 से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम सभागार में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने संबंधित विभागों को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिये। एसडीएम अलीगंज ने निर्देशित किया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। किसी भी बच्चे का टीकाकरण छूटने न पाए। बैठक में सीएचसी अलीगंज चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार मित्तल, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. रविकांत, सीडीपीओ सहित नगर पालिका, नगर पंचायत, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.