बलिया, फरवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। सेवा योजन विभाग की ओर से मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में छह फरवरी यानि कल शुक्रवार को मिशन रोजगार के तहत एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल, कैरियर स्पष्टता व्यवसायिक दक्षता तथा मानसिक सुदृढ़ता प्रदान करना है। जिला सेवा योजना अधिकारी विकास ने बताया कि इस कैंप में युवाओं को आधुनिक तकनीकि कौशल से सशक्त बनाया जायेगा। साथ ही अभ्यर्थियों को कैरियर चयन, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास में विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण आदि का परामर्श दिया जायेगा, जो उनके भावनात्मक कल्याण का कार्य करेगा। बताया कि कैंप में 'प्री-प्लेसमेंट स्किल मैचिंग' यानि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक क्षमताओं का आंकलन कर उन्हें उपयुक्त रोजगार के अवसरों से जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.