टीडीसी के बीज उत्पादन में फिर बढ़ेगी पंतनगर विवि की भागीदारी
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- पंतनगर, संवाददाता। देश-दुनिया में प्रसिद्ध 'पंतनगर बीज' की पहचान को और मजबूत करने की दिशा में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कदम बढ़ाया है। उत्तराखंड तराई बीज एवं विकास निगम (टीडीसी) के बीज उत्पादन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की भागीदारी बढ़ेगी। टीडीसी के गेहूं के कुल बीज उत्पादन लक्ष्य का 25 प्रतिशत बीज विश्वविद्यालय तैयार कर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा टीडीसी की फाउंडेशन (आधार) बीज की शत-प्रतिशत जरूरत भी विश्वविद्यालय पूरी करेगा। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने सोमवार को सभागार-2 में पत्रकार वार्ता में बताया कि छह अगस्त को हुई टीडीसी की बोर्ड बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से रखा गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय और टीडीसी का रिश्ता पुराना है। पूर्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.