किशनगंज, फरवरी 26 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ताराचंद धनुका अकादमी में विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विद्यालय में बुधवार को "पॉकेट मनी से पावर मूव्स तक" विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में यंग इंडियंस सिलीगुड़ी की टीम भाग लेगी तथा वित्तीय विशेषज्ञ रुचिता जैन अग्रवाल विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगी। विद्यालय के निदेशक राजदीप धानुका ने बताया कि टीडीए में वित्तीय साक्षरता केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन कौशल के रूप में पढ़ाई जाती है। पिछले कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली, निवेश के मूल सिद्धांत, बचत की आदत तथा साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। आगामी सत्र में विशेषज्ञ रुचिता जैन अग्रवाल विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.