आगरा, मई 14 -- ताज डॉक्टर्स एसोसिएशन (टीडीए) की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में संगठनात्मक एकता के संदेश के बीच चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और समाज सेवा को नई दिशा देने की घोषणा की गई। समारोह का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ.पंकज नगायच, आईएमए अध्यक्ष इलेक्ट डॉ.हरेंद्र गुप्ता, वक्ता डॉ.रश्मि मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजीव उपाध्याय और डॉ.आरती गुप्ता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच से नवीन सत्र 2026-27 की कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर डॉ.नरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव पद पर डॉ.पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ.समीर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर डॉ.सविता त्यागी, डॉ.दिलीप सोनी, संयुक्त सचिव पद पर डॉ.अमिता सिंह, डॉ.प्रखर मोहनिया और सांस्कृतिक प्रभारी डॉ.भावना सिंह व डॉ.रूच...