जमशेदपुर, जून 10 -- टाटा वर्कर्स यूनियन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिलकर ईपीएस 95 के अंतर्गत उच्च पेंशन का विकल्प चुनने के लिए चार कोड अधिसूचित होने के बाद कर्मचारियों के लिए एक माह के लिए विंडो खोलने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष संजीव चौधरी के हस्ताक्षरित ज्ञापन सोमवार को महासचिव सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने सौंपा। यूनियन ने कहा कि उच्च पेंशन के लिए ईपीएफओ पोर्टल खोलना श्रमिकों के भविष्य की सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...