जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव सतीश सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान टाटा स्टील एवं टाटा वर्कर्स यूनियन की गौरवशाली विरासत और उसके योगदान पर सार्थक चर्चा हुई। शाहनवाज आलम ने कहा कि टाटा स्टील ब्रिटिश भारत की पहली स्वदेशी इस्पात कंपनी के रूप में जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन देश के प्रारंभिक ट्रेड यूनियनों में से एक के रूप में भारत की राजनीतिक और आर्थिक स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी ये संस्थाएं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करते हुए देश के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- टीएसडीपीएल यूनियन ने टाटा स्टील से मांगे 50 क्वार्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.