टीटू वर्ल्ड स्कूल के पांच छात्रों का स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चयन
बलरामपुर, जून 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। टीटू वर्ल्ड स्कूल के पांच होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यालय प्राचार्या ऋचा दीक्षित ने बताया कि चयन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विराट शंकर मिश्र, उज्ज्वल सोनी, अस्मित सिंह और युवराज जायसवाल का चयन बैडमिंटन खेल के लिए हुआ है, जबकि आर्यन गुप्ता ने एथलेटिक्स वर्ग में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय संस्थापक सलिल सिंह टीटू ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.