टीटी चैम्पियनशिप का मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक, राज्यमंत्री असीम अरुण और संघ के सचिव अरुण बनर्जी शामिल रहे। संजीव पाठक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न स्वरूप स्टैग की मिनी टेबल टेनिस टेबल भेंट की। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.