आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना की पुलिस ने 9.63 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को भंवरनाथ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे। फर्जी आईडी भी पीड़ित को उपलब्ध कराया था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी जनार्दन यादव ने आरोप लगाया कि उसके बेटा अमन को टीटी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक निवासी कमला नगर कालोनी थाना लालपुर पांडयेपुर जनपद वारणसी ने कुल नौ लाख 63 हजार 500 रुपये लिए थे। आरोपी ने विश्वास में लेते हुए फर्जी टीटी आईडी भी तैयार कर दिया था। यह भी पढ़ें- विधि छात्र नौकरी के नाम पर करता था ठगी, गिरफ्तार फर्जी होने की जानकारी होने पर पीड़ित रुपये की मांग करने लगा तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। इसके बाद जनार्दन यादव की तहरीर पर कंध...