बोकारो, अप्रैल 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि।तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) की रेलवे लाइन की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को गुरुबहियार यार्ड में बैठक की। अध्यक्षता नरेश साव ने की। सुरक्षाकर्मियों ने टीटीपीएस प्रबंधन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और प्रबंधन की लचर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि टीटीपीएस रेलवे लाइन के विस्थापित लोग वर्षों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बताया कि प्रबंधन की ओर से उन्हें पहचान पत्र, इंश्योरेंस, पेस्लिप व सुरक्षा उपकरण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय व गार्ड रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.