टीटीएस में रेड क्रॉस ने पुलिसकर्मियों को दिया फर्स्ट एड प्रशिक्षण
जमशेदपुर, जून 24 -- जमशेदपुर। बर्मामाईन्स स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल में रेड क्रॉस के रेड क्रॉस के प्रशिक्षण संयोजक श्याम कुमार प्रसाद ने पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता मुहैया करने पर जोर दिया। बताया जाता है कि एक ट्रैफिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पिछले 6 सप्ताह से संचालित चालक हवलदार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य यातायात एवं परिवहन विद्यालय के आग्रह पर रेड क्रॉस ने एक दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन की थी। रेड क्रॉस द्वारा पुलिसकर्मियों को हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने एवं जीवन रक्षा की अन्य विधि बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.