हरदोई, मई 3 -- हरदोई। अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई की सूझबूझ से एक किशोर की जान बच गई। यात्रा के दौरान टीटीई मनीष वाजपेई की नजर एक संदिग्ध स्थिति में बैठे किशोर पर पड़ी। उसके व्यवहार पर शक होने पर उन्होंने उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में किशोर ने पहले अपना नाम गलत बताया और खुद को बिहार का निवासी बताया, लेकिन बातचीत के दौरान उसके जवाबों में विरोधाभास साफ नजर आया। सख्ती और समझाइश के बाद उसने सच्चाई स्वीकार करते हुए बताया कि वह घर से नाराज होकर बिना किसी को बताए निकल आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई मनीष वाजपेई ने तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। यह भी पढ़ें- स्टेशन से नाबालिग का आरपीएफ ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही हरदोई में रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। समय रहते सतर्कता दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.