आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना की पुलिस ने टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को पकड़ा है। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 9.63 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी जनार्दन यादव ने आरोप लगाया था कि उसके पुत्र अमन को टीटीई के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने झांसा दिया। नौ लाख 63 हजार 500 रुपये ले लिए। इसके बाद कूटरचित आईडी कार्ड बनाकर दे दिया। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करने लगे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी संदीप श्रीवास्तव निवासी टिसौरा थाना जमानियां गाजीपुर (वर्तमान पता- मकान कमला नगर कालोनी थाना लालपुर पांडेयपुर जनपद वाराणसी) को बुधवार को टिसौरा...