मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टीटीई कार्यालय के अंदर एक रेल यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को समस्तीपुर रेल मंडल का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि पूमरे का आई कार्ड लगाए कुछ लोग एक कमरे में बैठे हैं। एक युवक के वीडियो बनाने पर वे आपत्ति जताते हैं। नोकझोंक करते हैं। इस पर भी युवक वीडियो बनाना बंद नहीं करता है तो उसे जबरदस्ती अंदर बुलाकर उसके साथ मारपीट की जाती है। वीडियो बनाने वाला युवक अपने वीडियो में लगातार बोल रहा है कि हमें क्यों मार रहे हो...?  हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।यह वीडियो 41 सेकंड का है। वीडियो कब का है और यह किस स्टेशन का है, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों...