लखनऊ, अप्रैल 2 -- टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टीजीयू) का उपयोग करने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को कृषि विभाग की चार टीमों ने छापा मारा। इस दौरान कृषि विभाग की टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र तालकटोरा व चिनहट के साथ ही ऐशबाग व बीकेटी में स्थित 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक प्रतिष्ठान से टीजीयू का नमूना सील किया। जांच के लिए उसे प्रयोगशाला भेजा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुबह कृषि विभाग की टीमों ने कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि छापे के दौरान तिवारीगंज चिनहट स्थित प्लाईवुड फैक्टरी मेघालय टिम्बर प्रोडक्ट में टीजीयू यूरिया का एक नमूना सील किया गया। इसके अलावा चार फर्म बंद पाई गईं। 10 फर्मों में टीजीयू का प्रयोग नहीं पाया गया। उन्होंने बताया पेंट, वार्निश, स्याही, वनियर शीट, प्लाईवुड, लेमिन बोर्ड, पार्ट...