मथुरा, जून 4 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा बुधवार को 13 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुई। इस परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी प्रदेश मुख्यालय द्वारा निगारानी की गई। साथ ही एसटीएफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीमें भी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में रही। परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- कड़ी निगानी में नौ केंद्रों में हुईं टीजीटी परीक्षा करीब चार वर्ष बाद हुई टीजीटी-2022 परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों के लिए 11 221अभ्यर्थी पंजीकृत थ...