प्रयागराज, अगस्त 26 -- शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के संस्कृत विषय का संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार के अनुसार टीजीटी के विज्ञापित 3539 पदों के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करते हुए एवं हाईकोर्ट के 14 अगस्त के आदेश के अनुपालन में गठित तीन सदस्यीय समिति के विषय विशेषज्ञों का अभिमत प्राप्त करते हुए संस्कृत विषय का संशोधित चयन परिणाम घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...