टीजीटी में प्रवक्ता को साल्वर बनाने वाला सुलतानपुर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर कुंडा स्थित इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को साल्वर के रूप में बैठाने वाले मास्टरमाइंड ऋषिकेश को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऋषिकेश ने अभ्यर्थी से 15 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसकेक बाद प्रवक्ता को साल्वर बनाकर उसके स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजा था। पुलिस ने प्रवक्ता को परीक्षा के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार मास्टरमाइंड ऋषिकेश सिंह मूल रूप से सुलतानपुर जनपद के अखंडनगर के सहतपुर का रहने वाला है। टीजीटी परीक्षा का आयोजन चार जून को हुआ था। चारबाग स्थित बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक ने साल्वर राजेश प्रताप सिंह को पकड़ा था। वह मूल रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.