टीजीटी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
मुरादाबाद, जून 3 -- उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के तहत बुधवार को लिखित परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,848 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताते हुए समय के भीतर हल करने योग्य बताया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि कुछ विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.