टीजीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिलेख सत्यापन नौ से
प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की विषयवार एवं श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभिलेख सत्यापन एवं पात्रता परीक्षण के लिए 3539 पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।अभिलेख सत्यापन आयोग के एलनगंज, प्रयागराज स्थित कार्यालय में विषयवार निर्धारित तिथियों पर होगा। इसके तहत संस्कृत विषय का सत्यापन 09 जुलाई, गणित का 10 जुलाई, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कृषि, उर्दू, गृह विज्ञान एवं वाणिज्य का 13 जुलाई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.