टीजीटी भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन शुरू
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शिक्षक भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में शुरू हो गया। पहले दिन संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण हुआ जबकि शुक्रवार को गणित विषय के चयनितों को बुलाया गया है। पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष 1.5 गुना के अनुपात में आमंत्रित किया गया है। 17 जुलाई तक चलने वाले सत्यापन के अंतिम दिन सामाजिक विज्ञान एवं कला के चयनितों को बुलाया गया है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.